शादी से मुकरा युवक, तो थाने पहुंच गयी युवती, पुलिस ने मंदिर में करायी शादी

थाने पहुंचा दो महीने का प्रेम प्रसंग, दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद गूंजी शहनाई

थाने पहुंचा दो महीने का प्रेम प्रसंग, दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद गूंजी शहनाई मोहनिया शहर. दो महीने पहले शुरू हुआ प्रेम प्रसंग उस समय विवाद में बदल गया, जब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद युवती न्याय की गुहार लेकर मोहनिया थाना पहुंच गयी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की, जिसके बाद मंदिर में शादी करा दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी रौशन कुमार व सुखपुरवा गांव निवासी मनीषा कुमारी के बीच करीब दो महीने पहले जान-पहचान हुई थी. धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गयी. बताया जाता है कि कुछ दिनों बाद युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. इससे आहत होकर युवती सीधे मोहनिया थाना पहुंच गयी व युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया और काफी देर तक वार्ता के बाद समझौता करा दिया. बातचीत के बाद युवक शादी के लिए राजी हो गया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी मोहनिया के एक स्थानीय मंदिर में करायी गयी. इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन व कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. शादी के बाद पुलिस द्वारा नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए आपसी समझ, जिम्मेदारी व प्रेम के साथ वैवाहिक जीवन बिताने की सलाह दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >