दो पैक्सों में 20 अप्रैल को होगा मतदान, तैयारी में जुटा प्रशासन

सुबह सात बजे से शुरू होगी वोटिंग, उसी दिन शाम को प्रखंड मुख्यालय में होगी मतगणना

सुबह सात बजे से शुरू होगी वोटिंग, उसी दिन शाम को प्रखंड मुख्यालय में होगी मतगणना. चांद. प्रखंड की दो पैक्सों में 20 अप्रैल को मतदान किया जाना है. इसे लेकर सभी तरह की आवश्यक तैयारी प्रशासनिक स्तर से पूरी की जा रही हैं. प्रखंड के भरारी कला व लोहदन पैक्स में 20 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. इसके लिए लोहदन पैक्स में चार मतदान केंद्र बनाये गये हैं. लोहदन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विपिन बिहारी सिंह, अभिमन्यु सिंह व भवानी सिंह चुनाव मैदान में हैं. यहां 2607 मतदाता अध्यक्ष तथा सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. वहीं, भरारी कला पैक्स में तीन मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां 2100 मतदाता दो उम्मीदवारों के भविष्य का निर्णय करेंगे. भरारी कला में ददन सिंह व श्रीकांत यादव उम्मीदवार के रूप में मैदान में डटे हैं. भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं व जीत हासिल करने के लिए हर आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने बताया कि 20 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान किया जायेगा. मतदान के उपरांत उसी दिन शाम को प्रखंड मुख्यालय में मतों की गणना भी की जायेगी. इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी सुरक्षात्मक व आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >