चांद. प्रखंड अंतर्गत एनएच 219 से पिपरिया की ओर जाने वाली नहर पर 440 वोल्ट का मोटा बिजली का तार काफी नीचे लटका हुआ है, जो साइकिल व बाइक चालकों से टच करते हुए गुजर रहा है. चारपहिया वाहन भी किसी तरह से बचकर आवागमन कर रहे हैं. हालांकि, तार को कवर किया गया है, लेकिन दोपहिया व चार पहिया वाहन चालक उसमें फंसने से बचने के चक्कर में कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं. लटके इस तार पर बिजली विभाग का ध्यान नहीं है, जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तार को टाइट कर ऊंचा कर दिया जाये, तो किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है. लोगों ने विभाग से जल्द इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.
चांद में नहर पर लटका 440 वोल्ट तार बना खतरा
नहर पर 440 वोल्ट का मोटा बिजली का तार काफी नीचे लटका हुआ है
