खेत में ये तरीका अपनाएंगे तो बढ़ेगी सब्जियों की पैदावार, कैमूर में किसानों को वैज्ञानिकों ने दी जरूरी जानकारी

रामपुर में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा किसानों के लिए उन्नत खेती और पोषण सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

Kaimur News : जिला कृषि पदाधिकारी, कैमूर के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड रामपुर में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अनुसूचित जाति उप योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सब्जियों की उन्नत खेती, मिट्टी की जांच, बीज उपचार और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गयी.

टमाटर, मिर्च और भिंडी की उन्नत खेती के बताये तरीके

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनंत बहादुर ने किसानों को टमाटर, मिर्च, भिंडी सहित विभिन्न सब्जियों की वैज्ञानिक तरीके से खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान फसल का उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आमदनी में भी वृद्धि कर सकते हैं.

मिट्टी जांच और बीज उपचार पर दिया जोर

सहायक निदेशक कृषि, कैमूर डॉ. अजीत सिंह ने मिट्टी की जांच, बीज उपचार, जैविक खाद के प्रयोग, फसल चक्र और कीट नियंत्रण के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए घर-आंगन में सब्जी उत्पादन को भी बढ़ावा देना जरूरी है.

बाजार की मांग के अनुसार खेती करने की सलाह

प्रशिक्षण में शामिल किसानों ने कहा कि उन्हें सब्जी उत्पादन की नई तकनीकों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. किसानों ने सरकार और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की पहल की सराहना की. कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने किसानों से रासायनिक खाद के अत्यधिक इस्तेमाल से बचते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने और बाजार की मांग के अनुसार सब्जियों की खेती करने की अपील की.

मौके पर डॉ. अभय कुमार सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी कैमूर डॉ. अच्युतानंद राय, वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार, बीईओ अनिल कुमार मौर्य, रामपुर, दुर्गानंद उपाध्याय, बीएचओ अमन सिंह, बीटीएम, कृषि कर्मी सहित दर्जनों महिला और पुरुष किसान मौजूद रहे.

1 कार्यक्रम में उपस्थित किसान 2 कार्यक्रम में भाग लेते कृषि बैज्ञानिक व पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raju kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >