कैमूर : यूपी-बिहार बॉर्डर पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, वाराणसी रेफर

यूपी-बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर के पास ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

यूपी-बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर के पास बुधवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया.

ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या BR45R/2212 पर सवार दो व्यक्ति यूपी से बिहार की ओर जा रहे थे. जैसे ही बाइक नौबतपुर के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये.

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

घायलों की पहचान सुनील कुमार, निवासी चेनारी, रोहतास और आकाश कुमार, निवासी मझारी, रोहतास के रूप में हुई है. हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सैयदराजा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए चंदौली सदर अस्पताल भेजा.

गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

चंदौली सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mainuudin sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >