Kaimur News : मदरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

ना क्षेत्र के मदरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ही पक्षों से लोग घायल हुए. घायलों को परिजनों द्वारा चैनपुर थाना लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

चैनपुर. थाना क्षेत्र के मदरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ही पक्षों से लोग घायल हुए. घायलों को परिजनों द्वारा चैनपुर थाना लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इलाज के बाद दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष से बबुआ बिंद व इसके दो पुत्र दुर्गा कुमार व विजयमल कुमार बताये जाते हैं. दूसरे पक्ष से बचनु बिंद को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद पुलिस द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस मारपीट मामले में एक आवेदन मदरा गांव निवासी भजन द्वारा दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि रास्ते में आने-जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान गांव के ही बबुआ बिंद, शिव बिंद, दुर्गा कुमार, विजयमल बिंद के साथ अन्य लोग उन्हें घेर कर उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. इस दौरान उन्हें बचाने के लिए पहुंची पत्नी व भौजाई के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. इस मारपीट मामले में दूसरा आवेदन दुर्गा कुमार द्वारा दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वह घर में थे, तो उनके घर में घुसकर गांव के ही सूरज बिंद, बंगाली बिंद, बचनु बिंद, महेंद्र बिंद, सुरेंद्र बिंद सहित अन्य लोगों द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा. मना करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. दिये आवेदन में उसने बताया कि इस दौरान उसे बचाने के लिए उनकी मां धनदेही देवी आयी, तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया दोनों ही पक्षों के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर की गयी छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >