कैमूर: चैनपुर में पशु तस्करी का खुलासा, 10 पशुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, किशोर हिरासत में

चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 10 पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 पशुओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 16 वर्षीय किशोर को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जिगना गांव के समीप राजपुर पुल के पास की. मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

करकटगढ़ की ओर से पशुओं को लाने की मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग करकटगढ़ के रास्ते पशुओं को लेकर चैनपुर के पठान टोली स्थित कसाई मोहल्ले की ओर जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई.

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

पुलिस की गाड़ी जिगना गांव के समीप राजपुर पुल के पास पहुंची तो सामने से दो लोग 10 पशुओं को लेकर चैनपुर की ओर जाते दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. हालांकि सशस्त्र बलों की मदद से पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

अरमान कुरैशी समेत किशोर पकड़ा गया

पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव निवासी मन्नू कुरैशी के 22 वर्षीय पुत्र अरमान कुरैशी के रूप में हुई. वहीं दूसरा आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर बताया गया है. पुलिस ने मौके से सभी 10 पशुओं को जब्त कर लिया.

पशुओं के नहीं मिले वैध कागजात

थानाध्यक्ष के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पशुओं को करकटगढ़ पहाड़ के उस पार से लेकर आ रहे थे. इन पशुओं को चैनपुर बाजार के पठान टोली कसाई मोहल्ला निवासी मंगरू कुरैशी के पुत्र भल्लू कुरैशी और जीशान कुरैशी के पुत्र दिलशाद कुरैशी के पास पहुंचाना था. पुलिस ने जब पशुओं से संबंधित कागजात मांगे तो दोनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके.

किशोर को विधि विरुद्ध बालक किया गया निरुद्ध

पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि 16 वर्षीय किशोर को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध किया गया. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया.

दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए पशुओं को लाने और उन्हें आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >