Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पियक्कड़ों की पहचान परसिया गांव निवासी राधे बिंद के पुत्र मुन्ना बिंद एवं विक्रम लोहार के पुत्र संजय लोहार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि दोनों शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहे हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को थाना लाया गया और मेडिकल जांच कराई गयी. जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
परसिया से शराब पीकर हंगामा कर रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network
Copied link
बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।