Bihar Liquor Ban : शराबबंदी कानून के बीच कैमूर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से बिहार शराब लेकर आ रहे बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 11.40 लीटर ब्लू लाइम देशी मसाला शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक जब्त कर ली है.
Kaimur News : गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
दुर्गावती थाना पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर उत्तर प्रदेश से बाइक पर शराब लेकर बिहार की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम कर्मनाशा-दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव के समीप पहुंची और वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया.
बाइक की तलाशी में मिली शराब
जांच के दौरान यूपी की ओर से आ रही बाइक (BR-45T-1233) को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक से 11.40 लीटर ब्लू लाइम देशी मसाला शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
दोनों तस्कर भभुआ थाना क्षेत्र के निवासी
गिरफ्तार तस्करों की पहचान संतोष बिंद, पिता भिखारी बिंद, तथा राहुल कुमार, पिता रामावतार बिंद, दोनों निवासी सैदरा गांव, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में हुई है.
शराब और बाइक जब्त, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर दुर्गावती थाना लाया है. दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
