DSP, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर सहित चार को ट्रक ने उड़ाया, NH-30 पर भयंकर एक्सीडेंट, वाराणसी रेफर

Horrific Accident: बिहार के कैमूर जिले में एक पुलिस की गाड़ी और ट्रक के बीच भिडंत हो गई. इसमें 4 लोग घायल हो गए. ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है और सभी घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है.

Horrific Accident: कैमूर के मोहनिया में एनएच-30 पर पिपरा के पास सड़क दुर्घटना में डीएसपी की बोलेरो एक ट्रक से टकरा गयी. हादसे में डीएसपी गजेंद्र कुमार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में डीएसपी के अलावा क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बोलेरो चालक राजीव कुमार और करण कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

एक्सीडेंट का कारण

डीएसपी पटना से भभुआ लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बोलेरो एनएच-30 पर शुक्ल पिपरा स्थित लड्डू गोपाल ढाबा के समीप पहुंची, तभी पास के धर्मकांटा से एक ट्रक राॅन्ग साइड से मुख्य सड़क पर अचानक चढ़ गया. इसी दौरान ट्रक में डीएसपी की बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया.

दुर्घटना की सूचना तत्काल मोहनिया में प्रशासन को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया और सभी का इलाज शुरू किया गया. यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देख डीएसपी सहित सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

इनके साथ मोहनिया SHO आलोक कुमार को भी वाराणसी भेजा गया है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी

मोहनिया थाना के शुक्ल पिपरा के पास एनएच-30 पर डीएसपी सहित चार पुलिस कर्मी के दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिमोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी, इंस्पेक्टर प्रियेश प्रियदर्शी समेत कई पुलिस अधिकारी मोहनिया अस्पताल पहुंचे. घायलों का स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से वाराणसी भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है.

क्या बोले डॉक्टर

अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर डॉ विंध्याचल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में डीएसपी सहित चार लोग घायल अवस्था में अस्पताल लाये गये थे. डीएसपी के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है, जबकि इंस्पेक्टर राजेश कुमार की स्थिति भी गंभीर थी. सभी घायलों की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले SHO

इस संबंध में SHO आलोक कुमार ने बताया शुक्ल पिपरा के पास राॅन्ग साइड से आ रहा ट्रक से डीएसपी का वाहन टकराया गया, जिसमें डीएसपी सहित चार लोग घायल हो गये है. चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया है. ट्रक को जब्त कर आगे की करवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >