कैमूर में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश, महादलित टोलों में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण पर जोर

Kaimur News : कैमूर में उप विकास आयुक्त ने महादलित टोलों में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण और कचरा प्रबंधन को लेकर सभी बीडीओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

Kaimur News : बुधवार को उप विकास आयुक्त, कैमूर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता को लेकर बैठक की गयी. बैठक में स्वच्छता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

महादलित टोलों में अभियान चलाकर बनेंगे शौचालय

बैठक में निर्देश दिया गया कि महादलित टोलों में शौचालय निर्माण सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाकर शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कराया जाये. इसके साथ ही पंचायतों में ऐसे घरों को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया गया, जहां अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है. ऐसे घरों और गांवों के लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया.

घर-घर कचरा उठाव की व्यवस्था प्रभावी बनाने का निर्देश

बैठक में घर-घर से कचरा उठाव की व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित कराने तथा कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में सही तरीके से विभाजित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों से स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया.

Also Read : सासाराम: शिवसागर में इश्तेहार वारंट पर आरोपी गिरफ्तार, विशेष उत्पाद न्यायालय-2 के मामले में पुलिस की कार्रवाई

योजनाओं की स्थल जांच करेंगे बीडीओ

उप विकास आयुक्त ने सभी बीडीओ को योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थल जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं, इसकी भी जांच सुनिश्चित की जाये. इसके साथ ही सभी प्रखंडों में प्रत्येक माह बीपीएमयू के सभी सदस्यों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

Also Read : कोचस प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

जीपीआईसी और डब्ल्यूआईएमसी को सक्रिय करने पर जोर

बैठक में जीपीआईसी और डब्ल्यूआईएमसी को सक्रिय करते हुए उनके माध्यम से स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी अनुश्रवण और क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को स्वच्छता योजनाओं में तेजी लाने के साथ-साथ निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

Also Read : सासाराम में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >