कुदरा-भभुआ मोड़ पर हर दिन लगता है जाम, परेशानी

कुदरा-भभुआ मोड़ तिराहा पर हर दिन जाम लगता है. तिराहे से जाने वाली सर्विस सड़क पर आये दिन जाम लगाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है

कुदरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित कुदरा-भभुआ मोड़ तिराहा पर हर दिन जाम लगता है. तिराहे से जाने वाली सर्विस सड़क पर आये दिन जाम लगाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जबकि, सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है. दरअसल, सर्विस सड़क के एक ही लेन से दोनों तरफ से वाहनों का आना जाना जाम का मुख्य कारण बना हुआ है. मालूम हो कि एनएच सड़क के निर्माण के समय ही सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क के दोनों किनारे सर्विस सड़क का निर्माण कराया गया है. लेकिन सड़क के दक्षिणी लेन से ही प्रतिदिन वाहनों का आना जाना होता है. अधिक संख्या में वाहनों का दबाव होने के कारण सड़क संकीर्ण हो जाती है, जिससे हमेशा सड़क पर जाम लग जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है अगर उत्तरी लेन से वाहनों का आना व दक्षिणी लेन से वाहनों का जाना सुनिश्चित किया जाता है, तो सर्विस सड़क पर लगाने वाले प्रतिदिन की जाम से छुटकारा पाया जा सकता है. उक्त समस्या पर परिवहन विभाग सहित प्रशासन भी गंभीर नहीं दिखता, जिसका नतीजा जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >