मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के भभुआ रोड में खड़ी एक स्कॉर्पियो की चोरी कर ली. इस मामले में थाने में आवेदन दिया गया है. पीड़ित भभुआ थाना के सोनडीहरा गांव निवासी केशव कांत पांडेय बताया जाता है. वाहन चोरी को लेकर थाने में दिये आवेदन में बताया गया है कि स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर (बीआर45पी3654) शुक्रवार की रात भभुआ रोड स्थित श्री हरि होटल की बगल में खड़ी थी. इसी दौरान चोरों ने वाहन चोरी कर ली. घटना की सूचना चालक द्वारा उन्हें दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने संबंधित थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.
भभुआ रोड में खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी
स्थानीय थाना क्षेत्र के भभुआ रोड में खड़ी एक स्कॉर्पियो की चोरी कर ली. इस मामले में थाने में आवेदन दिया गया है.
