पत्नी के आशिक ने करायी चापाकल मिस्त्री की हत्या

कैमूर न्यूज . चापाकल मिस्त्री हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार

कैमूर न्यूज . चापाकल मिस्त्री हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार यूपी के शूटर को दी थी 50 हजार रुपये की सुपारी एक पिस्टल, छह खोखा, एक मैगजीन व एक जिंदा कारतूस बरामद प्रतिनिधि, रामगढ़ स्थानीय थाना के सिसौड़ा गांव में चापाकल मिस्त्री भोगा बिंद की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है. हत्याकांड में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसे मेडिकल के बाद जेल भेजा गया. गिरफ्तार आरोपित ने ही यूपी के शूटर को 50 हजार रुपये देकर चापाकल मिस्त्री की हत्या करायी थी. गिरफ्तार आरोपित सिसौड़ गांव निवासी राजेश दत्त पांडेय का पुत्र कृष्ण कांत पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय बताया जाता है. उसका मृतक की पत्नी से कई वर्ष से अवैध संबंध चल रहा था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी का गांव के ही मुन्ना पांडेय से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था. इसकी जानकारी चापाकल मिस्त्री को भी थी. हमेशा चापाकल मिस्त्री को आरोपित ताना मारा करता था. इसको लेकर चापाकल मिस्त्री ने कई बार झगड़ा भी किया था. इस मामले को लेकर आरोपित मुन्ना पांडेय ने यूपी के एक शूटर को 50 हजार रुपये देकर चापाकल मिस्त्री की हत्या करायी थी. पुलिस ने एक पिस्टल, छह खोखा, एक मैगजीन व एक जिंदा कारतूस को बरामद किया है. छह गोली मारकर की थी हत्या रामगढ़ के सिसौड़ा गांव में सोमवार की रात प्रतिदिन की तरह सिसोड़ा गांव के भोगा बिंद चेंबर पर सोये थे. उसी दौरान अपराधियों छह गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के खुलासे व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी मोहनिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी. इसमें थानाध्यक्ष रामगढ़, अंचल निरीक्षक मोहनिया, डीआइयू टीम को शामिल किया गया था. गठित टीम ने कांड के नामजद आरोपित कृष्णकांत पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय के घर पर छापामारी की. छापामारी के क्रम में मुन्ना पांडेय को पिस्टल की मैगजीन के साथ पकड़ा गया. टीम के समक्ष पूछताछ में मुन्ना पांडय ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही खुलासा किया. पहले भी गोली मारने का किया था प्रयास घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक की पत्नी के साथ आरोपित का पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध था. इसकी जानकारी चापाकल मिस्त्री को हो गयी थी. इस बात को लेकर चापाकल मिस्त्री आरोपित को हमेशा गाली-गलौज करते रहता था. इसको लेकर कुछ दिनों पूर्व मुन्ना पांडेय ने पिस्टल लेकर चापाकल मिस्त्री को मारने का प्रयास किया था. परंतु, चापाकल मिस्त्री ने पिस्टल छीन कर रख ली थी. इन सब बातों से परेशान होकर सुपारी देकर भोगा बिंद की हत्या करा दी. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के साथ आरोपित का पिछले कई वर्ष से अवैध संबंध था. इसकी जानकारी चापाकल मिस्त्री को हो गयी थी. इस बात को लेकर चापाकल मिस्त्री आरोपित को हमेशा गाली-गलौज करता रहता था. इसी बात को लेकर आरोपित ने सुपारी देकर चापाकल मिस्त्री की हत्या करा दी. आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >