KAIMUR NEWS. करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में मंगलवार की रात एक घर के बाहर लगे गेट का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी कर ली.
करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
नकदी व आभूषण लेकर फरार हुए चोर, कमरे में बिखरा मिला सामान
रामपुर
. करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में मंगलवार की रात एक घर के बाहर लगे गेट का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी कर ली. यह घटना सबार गांव निवासी अंकित शर्मा के घर पर उस समय हुई, जब रात में घर पर कोई मौजूद नहीं था और ताला बाहर से बंद था. पीड़ित अंकित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां ननिहाल गयी थीं, जबकि वह और उनकी बहन घर पर थे. रात में खाना खाने के बाद दोनों घर में ताला लगाकर बगल में बड़े पापा के घर सोने चले गये.बुधवार सुबह करीब 5 बजे वह किराना दुकान पर चले गये. इसी दौरान उनकी बहन जब घर साफ-सफाई के लिए पहुंची, तो देखा कि दरवाजे का ताला खुला हुआ है. अंदर जाने पर दो कमरों के दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था. एक कमरे में रखे बक्से से एक लाख 22 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी झुमका, दो लॉकेट, एक अंगूठी, एक मांगटीका और अन्य आभूषण चोरी हो चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संबंध में करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ संदेहास्पद तथ्य सामने आये हैं. जिस बक्से का ताला टूटने की बात कही गयी, उसका ताला नहीं दिखाया गया है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि इस चोरी के पीछे कुछ राज हो सकता है, जिसका खुलासा जांच के बाद किया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.