ऑटो से जबरन अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित हुआ गिरफ्तार

27 दिसंबर 2025 को दादी के साथ शौच जाने के दौरान नाबालिग बनी थी शिकार

27 दिसंबर 2025 को दादी के साथ शौच जाने के दौरान नाबालिग बनी थी शिकार = दुष्कर्म मामले के एक आरोपित को पुलिस पहले में ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल भभुआ सदर. भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दादी के साथ शौच को निकली नाबालिग का ऑटो से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य अभियुक्त को भभुआ थाने की पुलिस ने एन होली के दिन गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में धराया मुख्य आरोपित गौतम बिंद बताया जाता है, जिसे मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक अन्य अभियुक्त नीतीश बिंद को पुलिस घटना के बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि भभुआ थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को ऑटो से जबरन अगवा कर दोनों आरोपितों ने दुष्कर्म किया था. मामले के एक आरोपित को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था. मुख्य आरोपित काफी दिन से फरार था, जिसे होली के दिन गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना 27 दिसंबर 2025 की सुबह 4 बजे की है. घटना के बाद पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया था कि वह 27 तारीख को सुबह 4 बजे अपनी दादी के साथ शौच के लिए गांव के दक्षिण सड़क की ओर गयी थी. इसी दौरान उसके गांव का रहनेवाला बजरंगी बिंद का बेटा नीतीश बिंद और जग्गू बिंद का बेटा गौतम बिंद पीछे से आये और गमछे से आंख बांध जबरन टांगकर उसे सीएनजी ऑटो में बैठा लिया, करीब 10 मिनट बाद सुनसान जगह पर दोनों द्वारा उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस दौरान उसे होश में लाने के लिए आरोपितों ने बिजली का करेंट भी लगाया और मारपीट की थी. दुष्कर्म के बाद उसकी आंख पर पुनः गमछा बांध दोनों उसे उसके गांव के समीप ऑटो से उतारकर किसी को नहीं बताने की धमकी देकर भाग निकले थे. = स्पीडी ट्रायल से दिलायी जायेगी दोषियों को सजा भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया की नाबालिग से दुष्कर्म मामले का धराया आरोपित भभुआ अनुमंडल क्षेत्र का टॉप मोस्ट अपराधी था. अपहरण के बाद नाबालिग के साथ क्रूरता पूर्वक दुष्कर्म की घटना पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. इस मामले में पुलिस जल्द ही दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से न्यायालय द्वारा सजा दिलवाने का प्रयास करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >