डीएम ने मेगा बूथ कैंप का किया उद्घाटन, 27 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

KAIMUR NEWS.जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 151, शिवों भभुआ में मेगा बूथ कैंप का उद्घाटन किया. उद्घाटन के अवसर पर जीविका दीदियों व उनके परिवार के सदस्यों को जिलाधिकारी की उपस्थिति में डीइसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिला अभियान का शुभारंभ किया गया.

8.79 लाख से अधिक लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य

भभुआ शहर.

जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 151, शिवों भभुआ में मेगा बूथ कैंप का उद्घाटन किया. उद्घाटन के अवसर पर जीविका दीदियों व उनके परिवार के सदस्यों को जिलाधिकारी की उपस्थिति में डीइसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिला अभियान का शुभारंभ किया गया.अधिकारियों ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक तैयारी की गयी है. जिले में कुल 17,475 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को फाइलेरिया रोधी दवा की निर्धारित खुराक दी जायेगी. वहीं कैमूर जिले में कुल 8,79,874 जीविका परिवारों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सर्वजन दवा सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 27 फरवरी तक आशाओं की टीम घर-घर जाकर दवा खिलायेगी. मेगा बूथ कैंप को सफल बनाने के लिए 70 सुपरवाइजर व 724 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर की टीम कार्यरत है. एमडीए राउंड के तहत दो वर्ष से ऊपर के सभी लाभार्थियों को दवा दी जायेगी. यह कार्यक्रम जिले के सभी नौ प्रखंडों में संचालित किया जा रहा है.आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियां पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन के महत्व व अभियान की विस्तृत जानकारी दे रही हैं. स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान के तहत दी जाने वाली दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि दवा खाली पेट नहीं लेनी है और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जायेगी.उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आरके. चौधरी, डॉ सत्य स्वरूप, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिकेश जायसवाल, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक पीयूष उपाध्याय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, बीसीएम सुभाष सिंह, लेखा प्रबंधक चंद्रदेव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >