मोहनिया सदर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर खुशी किड्स प्ले दुर्गावती शाखा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकल गयी, जो दरौली, बसंतपुर, दुर्गावती बाजार से डहला होकर पुनः विद्यालय पहुंची. प्रधानाध्यापिका विनिता कुमारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं व अभिभावकों का दिल जीत लिया. खुशी किड्स प्ले मोहनिया में ध्वजारोहण विद्यालय के डायरेक्टर अमित कुमार दिनकर द्वारा किया गया. वहीं, कुदरा के लालपुर में अवस्थित खुशी किड्स प्ले शाखा कुदरा का उद्घाटन बसंत पंचमी के दिन विधायक संगीता कुमारी द्वारा किया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुदरा शाखा की प्रधानाध्यापिका ज्योति द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.
खुशी किड्स प्ले दुर्गावती के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर खुशी किड्स प्ले दुर्गावती शाखा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकल गयी
