मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के वार्ड 12 में बुधवार को छत से गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर उक्त वार्ड निवासी जितेंद्र पासवान का पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, विशाल किसी काम से घर की छत पर गया था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गली में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन सिर और चेहरे में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.
छत से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल, रेफर
नीय शहर के वार्ड 12 में बुधवार को छत से गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.
