हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, आज महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

Kaimur News : आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी. इस खास दिन के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की है.

Kaimur News : अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाएं सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी. तीज की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने शृंगार सामग्री, आभूषण, साड़ी, पूजन सामग्री और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की. वहीं, नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों की साफ-सफाई भी की गई.

हरी साड़ी और चूड़ियां पहनकर करेंगी शिव-पार्वती की पूजा

हरतालिका तीज की परंपरा के अनुसार विवाहित महिलाएं हरी चूड़ियां और हरी साड़ी धारण कर भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी. महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी. इस दौरान तीज व्रत की कथा सुनने की भी परंपरा है.

मां पार्वती ने भगवान शिव के लिए किया था व्रत

मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां पार्वती ने भगवान शिव के लिए हरतालिका तीज का व्रत किया था. इसी मान्यता के चलते शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह पर्व मनाया जाता है. महिलाओं का विश्वास है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

एकता चौक और पश्चिम बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़

रविवार को बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं. खासकर एकता चौक और पश्चिम बाजार में दिनभर चहल-पहल रही. महिलाओं ने साड़ी, फल, पूजन सामग्री, दान का सामान, डलिया और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की. चूड़ियों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली. कुछ दुकानों पर भीड़ इतनी अधिक रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची.

सौंदर्य प्रसाधन और आभूषण की दुकानों पर भी रही भीड़

सौंदर्य प्रसाधन, साड़ी और आभूषण की दुकानों पर सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ जुटी रही. तीज को लेकर बाजार में दुकानदारों ने भी विशेष तैयारी की थी. महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी की.

परंपरा और रीति-रिवाजों से जुड़ा है तीज पर्व

हरतालिका तीज को विवाहिता महिलाओं के लिए विशेष महत्व वाला पर्व माना जाता है. महिलाएं इस व्रत को श्रद्धा और आस्था के साथ रखकर पति के मंगल, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करती हैं. यह पर्व परंपराओं और रीति-रिवाजों से जुड़ा होने के साथ लोक संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूत करने का माध्यम माना जाता है.

Also Read : सासाराम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौत, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया

पंचमहापुरुष, गजकेसरी और माला योग में होगी पूजा

आचार्य उपेंद्र तिवारी व्यास ने बताया कि सौभाग्य का व्रत हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को किया जाता है. पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7:24 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर को सुबह 7:27 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि की मान्यता के अनुसार हरतालिका तीज का मुख्य व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

सुबह 6:05 से 7:01 बजे तक रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

आचार्य के अनुसार 14 सितंबर को प्रातःकालीन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 बजे से 7:01 बजे तक रहेगा. इस दौरान पूजा के लिए कुल 54 मिनट का समय मिलेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:14 बजे से 12:04 बजे तक रहेगा. प्रदोष काल में शाम 6:27 बजे से रात तक पूजा, कथा श्रवण और जागरण करना शुभ माना गया है. इस वर्ष हरतालिका तीज पर पंचमहापुरुष, गजकेसरी और माला योग का भी शुभ प्रभाव रहेगा.

Also Read : हरतालिका तीज पर सुहागिन रखेंगी निर्जला व्रत, 14 सितंबर को होगी शिव-पार्वती की पूजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >