नामांकन के लिए घर-घर सर्वे करेंगे शिक्षक व रसोइया

शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों को जारी किये कड़े निर्देश, नामांकन व अपार कार्ड पर जोर

शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों को जारी किये कड़े निर्देश, नामांकन व अपार कार्ड पर जोर रामपुर. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक व नोडल शिक्षकों को कई बिंदुओं पर निर्देशित किया है. इसकी जानकारी देते हुए लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने शनिवार को बताया कि स्व-गणना की अवधि 17 अप्रैल से 01 मई तक निर्धारित की गयी है. इस अवधि में नागरिक https://se-census-gov-in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. पंजीकरण के लिए परिवार के मुखिया का नाम व किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर आवश्यक है. सभी विद्यालय अपने स्तर से इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे. नामांकन प्रक्रिया के तहत सभी प्रधानाध्यापक अपने पोषक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से वर्ग एक में प्रवेश के योग्य बच्चों की सूची प्राप्त करेंगे व उनका नामांकन सुनिश्चित करेंगे. इसके लिए विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कर प्रचार-प्रसार किया जायेगा व शिक्षा सेवक, रसोइया तथा शिक्षकों की सहायता से घर-घर जाकर सर्वे कराया जायेगा. बीइओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नामांकन को लेकर किसी भी स्तर से शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए. साथ ही, मध्य विद्यालयों के प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे वर्ग 8 उत्तीर्ण बच्चों की सूची तैयार कर संबंधित उच्च विद्यालयों को उपलब्ध करायें, ताकि वर्ग 9 में नामांकन के दौरान बच्चों को असुविधा न हो व शत-प्रतिशत नामांकन हो सके. उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नामांकन शुल्क की राशि को नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा करेंगे. पुस्तकों के वितरण को लेकर निर्देश दिया गया है कि कार्यालय से प्राप्त पुस्तकों को भंडार पंजी में दर्ज कर विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित किया जाये. इस समारोह की पीपीटी तैयार कर कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित की जायेगी व इसमें अभिभावकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी. इसके अतिरिक्त, विद्यालय को प्राप्त टैब पर नामांकित सभी बच्चों व शिक्षकों का शत-प्रतिशत निबंधन एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेशानुसार, विद्यालय में वैसे नामांकित बच्चे जिनका अपार आइडी निर्माण नहीं हुआ है, उनका कार्य 15 दिनों के अंदर पूर्ण किया जायेगा. जिन बच्चों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है, उनका सत्यापन करते हुए यथाशीघ्र आईडी बनायी जायेगी. इसके साथ ही, एसएनए स्पर्श मॉडल के तहत समग्र शिक्षा कार्यक्रम के व्यय हेतु इकाई का सीएफएमएम 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण के निमित प्रपत्र को 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >