Kaimur News : राशन कार्ड बनाने में तेजी लाएं

सोमवार को समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की.

भभुआ नगर. सोमवार को समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्धारित समय तक कार्यों की निपटारा नहीं किये जाने व कार्यों की निबटारा धीमी गति से किये जाने पर संज्ञान लेते हुए डीएम तलख तेवर में हो गये. कार्यों के निबटारा में धीमी बरतने वाले सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को जमकर फटकार लगायी व कहा कार्यों को समय से पूरा करें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. साथ ही जिला पदाधिकारी ने भभुआ व मोहनिया के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं की क्लोज मॉनीटरिंग करें व निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों को समय पर निबटारा किया जा सके. बैठक के दौरान भभुआ अनुमंडल में राशन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा राशन कार्ड बनाने के कार्यों में तत्काल सुधार करें व कार्यों में तेजी लाएं, नहीं तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. = अंबेडकर सामग्र कार्यक्रम के तहत कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचे लाभार्थी तक जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंबेडकर समग्र कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. साथ ही जिला पदाधिकारी ने लोहिया स्वच्छता अभियान व इंदिरा आवास योजना की भी अलग से समीक्षा करने के आदेश दिये. जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचा���ित स्वच्छता अभियान व इंदिरा आवास योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित समय से पहले कार्यों को निस्तारण किया जा सके. साथ ही जिला पदाधिकारी ने फ्लैगशिप कार्यक्रमों के तहत भूमि की आवश्यकता से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा की. समीक्षा के बाद सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकता वाली भूमि को चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं. जिला पदाधिकारी ने राजस्व के कार्यों में तेजी लाने के लिए अपर समाहर्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं. इस दौरान सभी विभागीय पदाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >