नदी तट से दो पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने 17.31 लीटर शराब के साथ रोहतास जिले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है

नुआंव. गुरुवार की देर रात यूपी व बिहार को विभाजित करने वाली कर्मनाशा नदी के तट पर जैतपुरा पंप कैनाल के समीप स्थानीय पुलिस ने 17.31 लीटर शराब के साथ रोहतास जिले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित विजय साह पिता स्वर्गीय शिवनारायण साह ग्राम ढेठा थाना कोचस जिला रोहतास का रहने वाला है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी के दिलदारनगर से शराब की एक बड़ी खेप लेकर एक तस्कर नदी के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद जैतपुरा पंप कैनाल के समीप पहुंच कर नदी तट से छापेमारी के दौरान दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >