छोटा परिवार ही उन्नति का आधार : जिलाधिकारी

11 से 31 जुलाई तक चलने वाले परिवार नियोजन पखवारे को लेकर सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को परिवार विकास मेला सह पखवारा का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार ने फीता काटकर व दीप जला कर किया.

भभुआ सदर. 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले परिवार नियोजन पखवारे को लेकर सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को परिवार विकास मेला सह पखवारा का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार ने फीता काटकर व दीप जला कर किया. उन्होंने दो बच्चों के बीच में अंतर रखने की सलाह देते हुए गर्भ निरोधक का उपयोग करने और परिवार नियोजन के लिए ऑपरेशन करवाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और देश में बढ़ती आबादी पर सबकी सहभागिता को जरूरी बताया. कार्यक्रम के दौरान ही परिवार नियोजन के जागरूकता को लेकर सदर अस्पताल से डीएम ने जागरूकता रैली को भी रवाना किया. डीएम ने उद्घाटन के बाद मेले में लगे परिवार नियोजन उपाय के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और मेले में स्वयं का स्वास्थ्य जांच भी कराया. कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार हर साल परिवार नियोजन कार्यक्रम चला रही है. शादी के बाद जल्दी बच्चा न हो और पहले और दूसरे बच्चे के बीच का अंतराल कम से कम तीन वर्ष को अवश्य हो इसका ध्यान रखना सबसे जरूरी है. साथ ही बताया कि कम अंतराल में बच्चे को जन्म देने से मां के साथ बच्चे भी कमजोर हो जाते हैं. साथ ही बच्चों का पालन-पोषण भी ठीक से नहीं हो पाता है, ऐसे में बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं. आज सभी लोगों को एक-दो बच्चे के बाद परिवार नियोजन कराने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि महिला या पुरुष को परिवार नियोजन कराने से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परिवार नियोजन के कई तरीके हैं, सिर्फ उसका उपयोग करने की जरूरत है. मौके पर मौजूद सीएस डॉ मीना कुमारी ने कहा कि शादी के बाद महिलाएं एक बच्चे के जन्म के बाद तीन साल या उससे अधिक का समय लें, परिवार नियोजन की कई विधियां उपलब्ध हैं. इसके लिए दवा, इंजेक्शन आदि का भी उपयोग कर सकते हैं. साथ ही बताया कि वर्तमान समय में पुरुष को परिवार नियोजन के लिए आगे आने की जरूरत है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन सह सचिव डॉ मीना कुमारी जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा की गयी. इस मौके पर एसीएमओ डॉ सत्य स्वरूप, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिकेश जायसवाल, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. = पखवारे कार्यक्रम में पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले पखवाड़े में पुरुष नसबंदी का लक्ष्य 65 रखा है, जबकि महिला बंध्याकरण में 885 का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 26 सितंबर से पूर्व कैंप के माध्यम से हासिल करना है. इसके अलावा 1790 कॉपर टी, 1980 अंतरा आदि देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. = सौ से अधिक महिला व पुरुषों ने कराया निबंधन गुरुवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने लगे मेले के काउंटर पर करीब एक घंटे में 100 से अधिक स्त्री व पुरुष ने अपना निबंधन कराया. इस दौरान काउंटर पर तैनात जीएनएम व एएनएम द्वारा उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देते हुए जो भी गर्भनिरोधक साधन लोगों ने चुना, उसे नि:शुल्क दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >