Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान शेरपुर निवासी श्रवण बिंद के पुत्र झकरी बिंद के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
मारपीट मामले में न्यायालय ने जारी किया था वारंट
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय ने बताया कि झकरी बिंद के विरुद्ध चैनपुर थाना में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज है. मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी.
कई बार छापेमारी के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित
पुलिस के अनुसार, वारंटी झकरी बिंद की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पहले भी कई बार छापेमारी की गयी थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झकरी बिंद अपने घर पर मौजूद है.
सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने शेरपुर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने झकरी बिंद को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
मेडिकल जांच के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को चैनपुर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया. मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार वारंटी झकरी बिंद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
