Shatrughan Yadav murder case : कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चर्चित शत्रुघ्न यादव हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित दिलीप यादव पर कैमूर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. रामगढ़ थाना कांड संख्या 258/26 में आरोपित दिलीप यादव, पिता मिथिलेश यादव, निवासी रामगढ़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है.
shatrughan-yadav-murder-accused-dilip-bounty
सूचना देने वाले की पहचान रखी जायेगी गोपनीय
कैमूर पुलिस की ओर से शनिवार को जारी सूचना में बताया गया है कि शत्रुघ्न यादव हत्याकांड में फरार आरोपित दिलीप यादव के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये की इनामी राशि दी जायेगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी.
इन नंबरों पर दे सकते हैं जानकारी
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि फरार आरोपित दिलीप यादव के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर 9031826578 पर सूचना दें. इसके अलावा कैमूर पुलिस के लैंडलाइन नंबर 06189-223672 पर भी जानकारी दी जा सकती है.
पुलिस की ओर से इनाम की घोषणा के बाद फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सूचना जुटाने और कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है.
