कैमूर में सेवा अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों में जले दीप, मोहनिया अनुमंडल कार्यालय में बनाया भारत का नक्शा

Kaimur News : मोहनिया अनुमंडल प्रशासन ने सेवा अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए. दीयों से बनाए गए भारत के नक्शे ने सभी का ध्यान खींचा, जो सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना.

Kaimur News : सेवा अभियान के तहत गुरुवार की शाम मोहनिया अनुमंडल प्रशासन की ओर से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता दर्ज करायी गयी. अनुमंडल मुख्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मियों ने दीप जलाकर सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया.

दीपों से बनाया गया भारत का नक्शा

इस दौरान अनुमंडल कार्यालय परिसर में दीपों से भारत का नक्शा बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा. दीपों से सजे भारत के नक्शे की छटा देखते ही बन रही थी. कार्यालय परिसर में चारों ओर दीपों की रोशनी से वातावरण जगमगा उठा.

सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

अधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों में सेवा भावना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है. अभियान के तहत सरकारी संस्थानों में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है.

अधिकारियों और कर्मियों ने व्यक्त की प्रतिबद्धता

गुरुवार की शाम दीप प्रज्ज्वलित कर अधिकारियों एवं कर्मियों ने अभियान के प्रति अपनी सहभागिता और प्रतिबद्धता व्यक्त की. इस अवसर पर अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : कैमूर में आर्मी जवान की मौत के बाद पांच घंटे तक एनएच जाम, एसपी के आश्वासन पर शांत हुए परिजन और ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >