Kaimur News : नुआंव स्वर्ण दुकान से लाखों की चोरी में पुलिस को सरगना कल्लू की तलाश

दो माह में नुआंव की दो स्वर्ण बिके ज्वेलर्स, गायत्री ज्वेलर्स व रामगढ़ के खोरहरा रोड के एक घर में सेंध लगाकर लगभग 70 लाख रुपये के आभूषण चोरी मामले में कैमूर पुलिस को यूपी बदायूं का रहने वाला सरगना कल्लू की तलाश की जा रही है.

नुआंव. दो माह में नुआंव की दो स्वर्ण बिके ज्वेलर्स, गायत्री ज्वेलर्स व रामगढ़ के खोरहरा रोड के एक घर में सेंध लगाकर लगभग 70 लाख रुपये के आभूषण चोरी मामले में कैमूर पुलिस को यूपी बदायूं का रहने वाला सरगना कल्लू की तलाश की जा रही है. कल्लू की गिरफ्तारी के लिए वरीय पदाधिकारियों के आदेश मिलने के बाद कैमूर पुलिस यूपी की रवानगी करेगी. दरअसल, गुरुवार की देर शाम एसपी हरि मोहन शुक्ला द्वारा नुआंव थाने के औचक निरीक्षण के दौरान थाने पहुंचे, जहां बीके ज्वेलर्स के मालिक पीड़ित राजेश वर्मा द्वारा एसपी से दुकान में हुई चोरी के उद्भेदन व आभूषण बरामदगी को लेकर लगायी गयी. गुहार के दौरान उक्त बातें सामने आयी. उक्त संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना कल्लू के पास चोरी किये गये सभी आभूषण हैं. कैमूर पुलिस द्वारा बदायूं पुलिस से संपर्क साधने के बाद गिरोह के 10 सदस्य की तस्वीर भेजी गयी है. इसमें एक तस्वीर बीके ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए एक आरोपित की तस्वीर से मिलती नजर आ रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है. वरीय पदाधिकारियों के आदेश मिलने के बाद बहुत जल्द कैमूर पुलिस यूपी के बदायूं में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जायेगी. दरअसल, दो माह के भीतर नुआंव व रामगढ़ बाजार की दो स्वर्ण दुकान व एक घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 70 लाख रुपये के आभूषण व एक लाख नकद की चोरी की गयी थी. पुलिस द्वारा अभी जांच चल ही रही थी कि बक्सर जिले के इटाढी थाना अंतर्गत एक गांव में स्वर्ण दुकान पर रात में चोरी प्रयास के दौरान ग्रामीणों द्वारा पांच में से एक चोर को पकड़ कर की गयी धुनाई व पुलिसिया पूछताछ के दौरान नुआंव व रामगढ़ चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी गयी. इस पर नुआंव थानाध्यक्ष पीड़ित राजेश वर्मा के साथ इटाढी गये थे. आरोपित के अनुसार, नुआंव व रामगढ़ में चोरी घटना को अंजाम देने के बाद चोरी का माल गैंग के सरगना कल्लू के पास है. उसके द्वारा पुलिस को घटना को अंजाम देने वाले चार और आरोपितों के नाम बताये गये है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गैंग काफी शातिर व चालाक है. यूपी के बदायूं से देश के बिहार मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में गैंग चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए शहर बाजार में कुछ दिनों तक खानाबदोश की तरह जीवन बिताते है. दुकान व मकान की रेकी करते है. इसके बाद घटना को अंजाम देने वाले दिन किसी दूसरे शहर से चलने के दौरान 40 से 50 किलोमीटर पहले अपने मोबाइल को स्विच ऑफ कर देते हैं. इससे पुलिस को मोबाइल का लोकेशन प्राप्त नहीं हो सके. घटना को अंजाम देने के लिए यह एक पिकअप वैन का भी प्रयोग करते हैं. पुलिस सूत्रों की माने तो बीके ज्वेलर्स की दुकान में चोरी घटना को अंजाम देने के बाद अगले दिन गैंग के सरगना कल्लू का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार यूपी के गाजीपुर में शाम चार बजे पाया गया. इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है. बहरहाल, कैमूर पुलिस द्वारा बक्सर जिले से पकड़े गये आरोपित को रिमांड पर लाने व बदायूं से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कागजी प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. कैमूर पुलिस बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी के बदायूं जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >