कैमर: कर्मनाशा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटी, बडा हादसा टला

कैमूर के कर्मनाशा बाजार के समीप ओवरब्रिज पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि वाहन सवारों को मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। एनएचआई कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Kaimur Raod Accident : दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर ओवरब्रिज पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गयी. हादसे में वाहन सवार लोगों को मामूली चोटें आयीं. सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया.

मिर्जापुर से मोहनियां जा रहे थे सवार

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से चार-पांच लोग स्कॉर्पियो से मोहनियां की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कर्मनाशा बाजार के समीप ओवरब्रिज पर वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो पलट गयी.

एनएचआई कर्मियों और ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद

घटना की सूचना मिलते ही एनएचआई के कर्मी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन संयोगवश सभी सवारों को केवल मामूली चोटें आयीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mainuudin sah

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >