स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, मौत

स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, मौत

महेशखूंट. थाना के एनएच 31 स्थित चंडीटोला शिव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. घटना बीते रविवार देर रात की है. सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया कि थाना क्षेत्र के चैधा निवासी झिगरू तांती के 32 वर्षीय पुत्र राजीव रंजन तांती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि राजीव रंजन मजदूरी कर साइकिल से लौट रहे थे. इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. दुर्घटना के बाद एनएच-31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >