Kaimur News : सवर्ण समाज की ओर से सोमवार की सुबह ‘शिक्षित, संगठित, सशक्त’ सवर्ण महासंपर्क अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वाहन पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी और आगामी 19 सितंबर को रामगढ़ के दुर्गा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गयी.
विभिन्न गांवों में पहुंचा वाहन जत्था
महासंपर्क अभियान के दौरान सूर्यपुरा, तरैथा, चिंतामनपुर, रोहिया, डुगुनपुरा, गर्रा सहित विभिन्न गांवों में वाहन जत्था पहुंचा. आयोजकों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें समाज के मुद्दों और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी. साथ ही लोगों से एकजुट होकर 19 सितंबर को दुर्गा चौक पहुंचने की अपील की गयी.
यूजीसी रोलबैक और आरक्षण समेत मुद्दों पर जनजागरूकता
अभियान के दौरान यूजीसी रोलबैक, आर्थिक आधार पर आरक्षण तथा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया. आयोजकों ने ग्रामीणों के बीच इन मुद्दों को लेकर चर्चा की और समाज की एकजुटता पर जोर दिया.
Also Read : भभुआ शिक्षा भवन में हिंदी दिवस पर कविता व भाषण, शिक्षकों ने भाषा के महत्व पर डाला प्रकाश
शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाने का उद्देश्य
आयोजकों ने बताया कि महासंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाना है. गांव-गांव संपर्क के माध्यम से लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के साथ आगामी कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.
Also Read : कैमूर: सरकारी बाहा पर अतिक्रमण से जल निकासी बाधित, सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका
19 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर तेज हुआ जनसंपर्क
रामगढ़ के दुर्गा चौक पर 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है.
Also Read : कैमूर: दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज
