तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 14 वर्षीय किशोर की जान, दो युवक घायल

Kaimur News: नुआंव-बक्सर मुख्य मार्ग पर देउरिया मोड़ के पास रविवार सुबह 14 वर्षीय किशोर रमजान अब्बासी बाइक की तेज रफ्तार से टकराने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गया. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.

Kaimur News( नुआंव से संजय जायसवाल की रिपोर्ट ):
नुआंव-बक्सर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह देउरिया मोड़ के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान नुआंव गांव निवासी रमजान अब्बासी (14 वर्ष), पिता मुस्तकीम अब्बासी उर्फ अफसर अब्बासी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में मोहनिया बाजार निवासी रिजवान खान, पिता मोहम्मद रौशन खान तथा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मुहम्मद सुहैल खान, पिता जनिश अहमद शामिल हैं.

ननिहाल से घर लौटने के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमजान अब्बासी अपने ननिहाल देउरिया गांव गया हुआ था. वह रविवार सुबह ननिहाल से घर लौट रहा था. इसी दौरान देउरिया मोड़ के पास मुख्य सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार

सूचना मिलने पर नुआंव थाना अध्यक्ष शांतनु कुमार पुलिस बल के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा और सहायता की जानकारी दी. हालांकि गमगीन माहौल के बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

किशोर की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.

Also Read: माफिया और सरकारी वाहनों की मार, चार टुकड़ों में बंटा नैनीजोर पीपा पुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >