सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ शिवनारायण गुप्ता का निधन, कुदरा में शोक

नगर पंचायत कुदरा के लोकप्रिय चिकित्सक स्व डॉ शिवदत्त गुप्ता के पुत्र व सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ शिवनारायण गुप्ता का शुक्रवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.

वाराणसी में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, अंतिम यात्रा में उमड़ा नगरवासियों का जनसैलाब कुदरा. नगर पंचायत कुदरा के लोकप्रिय चिकित्सक स्व डॉ शिवदत्त गुप्ता के पुत्र व सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ शिवनारायण गुप्ता का शुक्रवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पिछले कई महीनों से लीवर व किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. उनके निधन की खबर मिलते ही कुदरा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था, जहां उपचार के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली. देर रात करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर नगर पंचायत कुदरा स्थित उनके आवास पर लाया गया. शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे अंतिम संस्कार के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग शामिल हुए. डॉ शिवनारायण गुप्ता सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त चिकित्सक थे. अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया. वे न सिर्फ एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सरल स्वभाव व सेवा-भाव के कारण समाज में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था. गरीब व जरूरतमंद मरीजों की निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा. डॉ गुप्ता के निधन पर नगर पंचायत कुदरा के मुख्य पार्षद सुरेंद्र पाल ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि डॉ शिवनारायण गुप्ता का निधन नगरवासियों व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. इसके अलावा नगर पंचायत के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व चिकित्सक समुदाय के लोगों ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. सभी ने एक स्वर में कहा समाज ने एक अनुभवी चिकित्सक, संवेदनशील इंसान व समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनकी स्मृतियां व सेवाएं लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >