रामगढ़ पंचायत से फिर पैक्स अध्यक्ष बनीं रेगना देवी

रामगढ़ पंचायत की रेगना देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी परमानंद को 90 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा फिर बरकरार रखी

भगवानपुर. स्थानीय प्रखंड की रामगढ़ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामगढ़ के तीन मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ. मतदान संपन्न होने के बाद करीब सात बजे प्रखंड परिसर के सभागार कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था व वीडियोग्राफी के बीच मतदान पेटी को खोलकर गिनती की गयी. इसमें रामगढ़ पंचायत की रेगना देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी परमानंद को 90 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा फिर बरकरार रखी. बताया जाता है कि विजयी प्रत्याशी को 553 मत, तो उनके प्रतिद्वंद्वी को 463 मत प्राप्त हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >