कैमूर में पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल, खेल क्लबों को सक्रिय बनाने पर जोर

Kaimur News : कैमूर जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर खेल क्लबों को सक्रिय किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल से जोड़ना और छिपी प्रतिभाओं को निखारना है.

Kaimur News : राज्य में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गठित खेल क्लबों को सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. इसी क्रम में बुधवार को बेलांव पंचायत सरकार भवन में सभी पंचायतों के खेल क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी.

जिला पदाधिकारी, कैमूर के निर्देश एवं खेल विभाग, बिहार के पत्र के आलोक में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने की. इस दौरान प्रशिक्षक महावीर कुमार सिंह, कुलदीप सिंह एवं मनोज चौबे बहादुर सिंह ने खेल क्लबों के गठन, उद्देश्य, कार्यप्रणाली, भूमिकाओं और दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

बच्चों और युवाओं को खेल से जोड़ना क्लबों का प्रमुख उद्देश्य

बैठक में बताया गया कि खेल क्लबों का प्रमुख उद्देश्य पंचायत स्तर पर बच्चों और युवाओं को खेल से जोड़ना है. इसके साथ ही खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान तथा उन्हें प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.

खेल मैदान एवं उपलब्ध खेल संसाधनों के बेहतर उपयोग, खिलाड़ियों की नियमित भागीदारी और खेल गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी गयी.

Also Read : 42 बिहार बटालियन NCC कैंप में पहुंचे ग्रुप कमांडर, कैडेटों को अनुशासन और प्रशिक्षण की दी सीख

पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रभावी बनाने की अपील

बैठक में खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षकों ने उत्साह एवं रुचि के साथ भाग लिया. जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक युवाओं को खेल से जोड़ने की अपील की.

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल क्लबों को मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी.

Also Read : डीएम ने रोहतास मिल्क प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, बकरी पालन केंद्र और मिल्क पाउडर प्लांट की तैयारियों की समीक्षा

खेल विकास का मजबूत आधार तैयार करने पर जोर

बैठक के माध्यम से खेल क्लबों के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही जिले में पंचायत स्तर से खेल विकास का मजबूत आधार तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है.

खेलप्रेमी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर शारीरिक शिक्षक रंजीत कुमार, ओमप्रकाश, उमेश कुमार, अजय निषाद, मनोज कुमार, बिनोद कुमार सहित कई खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : काली मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, साउंड मशीन समेत अन्य सामान बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >