कैमूर में यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में सुधार की मांग, स्वर्ण समाज के युवाओं ने रामगढ़ में किया प्रदर्शन

Kaimur News : स्वर्ण समाज के युवाओं ने रामगढ़ में प्रदर्शन कर यूजीसी रोलबैक, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई. उन्होंने नेताओं से भी समर्थन की अपील की.

Kaimur News : यूजीसी रोलबैक, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने रामगढ़ के दुर्गा चौक पर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया. हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और जुबान पर मांगों के नारे लिये युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. प्रदर्शन के दौरान दुर्गा चौक पर मंच लगाकर सभा भी की गयी.

थाना होते हुए वापस दुर्गा चौक पहुंचे युवा

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने दुर्गा चौक से थाना होते हुए पुन: चौक तक मार्च किया. इसके बाद मंच से वक्ताओं ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा. इस दौरान युवाओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी और सरकार से संबंधित मांगों पर विचार करने की अपील की.

एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग का उठाया मुद्दा

सभा में वक्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट के प्रावधानों के कारण कई निर्दोष लोगों को मुकदमों में फंसना पड़ रहा है. वक्ताओं ने कहा कि कानून का उद्देश्य वास्तविक पीड़ितों को न्याय दिलाना होना चाहिए, न कि निर्दोष लोगों को परेशान करना.

Also Read : पीटीईसी सासाराम में ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यशाला, प्रशिक्षुओं ने बेकार वस्तुओं से तैयार की उपयोगी सामग्री

आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग

आरक्षण व्यवस्था को लेकर युवाओं ने 'रिफॉर्म' की मांग उठायी. वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है. उनका कहना था कि जातिगत आधार के साथ आर्थिक स्थिति को भी चर्चा में शामिल किया जाना चाहिए.

नेताओं के समर्थन को लेकर भी रखी बात

सभा में राजनीतिक दलों और नेताओं को लेकर भी युवाओं ने अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि जो नेता उनकी मांगों के साथ खड़े होंगे, समाज उनके साथ खड़ा रहेगा. वहीं, मांगों का समर्थन नहीं करने वाले नेताओं को भविष्य में समर्थन देने पर विचार किया जायेगा.

Also Read : रोहतास: सदर एसडीएम प्रिया रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

छह सितंबर से गांवों में चलाया जा रहा था जनसंपर्क

बताया गया कि पिछले छह सितंबर से स्वर्ण समाज के युवाओं द्वारा दुर्गावती, नुआंव और रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर 19 सितंबर को दुर्गा चौक पर प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा था. इसके फलस्वरूप शनिवार को रामगढ़ में काफी संख्या में युवा पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया.

प्रशांत पांडेय ने की अध्यक्षता, भूपेंद्र सिंह ने किया संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत पांडेय ने की, जबकि संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया. मौके पर उदय प्रताप सिंह, गोलू सिंह, मुलमुल सिंह, नविंदु सिंह, राजू सिंह, सुबोध सिंह, विकास सिंह, धीरेंद्र तिवारी, काशी सिंह, विमलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Also Read : पीटीईसी सासाराम में ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यशाला, प्रशिक्षुओं ने बेकार वस्तुओं से तैयार की उपयोगी सामग्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय जायसवाल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >