Kaimur News : रामगढ़ से फिर पैक्स अध्यक्ष बने राजीव सिंह

खंड क्षेत्र की दो पैक्सों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ नगर पंचायत से पुराने पैक्स अध्यक्ष का ही दबदबा कायम रहा. रामगढ़ नगर पंचायत व अकोढी पैक्स में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ था, जिसमें 2222 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया

रामगढ़. प्रखंड क्षेत्र की दो पैक्सों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ नगर पंचायत से पुराने पैक्स अध्यक्ष का ही दबदबा कायम रहा. रामगढ़ नगर पंचायत व अकोढी पैक्स में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ था, जिसमें 2222 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया. वहीं, मुख्य प्रखंड मुख्यालय भवन में बुधवार की शाम छह बजे से ही मतगणना शुरू हो गयी, जिनमें सबसे पहले अकोढी पैक्स की मतगणना शुरू हुई. मतगणना के दौरान अकोढी पैक्स से पुराने पैक्स अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी 348 मतों से जीत हासिल की. जबकि, नौ बजे के बाद रामगढ़ नगर पंचायत की मतगणना तीन टेबलों पर शुरू हुई और देर रात करीब तीन बजे तक मतगणना जारी रही. इसमें रामगढ़ नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह निर्वाचित हुए.

मालूम हो कि रामगढ़ नगर पंचायत व अकोढी पैक्स से अध्यक्ष पद के छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. इनमें नगर पंचायत रामगढ़ से तीन व अकोढी पैक्स से तीन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चुनाव में अपना ताल ठोक रहे थे. बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ नगर पंचायत में तीन व अकोढी पैक्स में दो बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक 2222 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर अपने पुराने पैक्स अध्यक्षों पर भरोसा जताया और रामगढ़ नगर पंचायत व अकोढी पैक्स दोनों जगह से पुराने पैक्स अध्यक्ष को जीत हासिल हुई. राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह पिछले 2009 से ही पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करते आ रहे हैं. इस बार अपने प्रतिद्वंद्वी कामेश्वर सिंह से 173 मत से जीत हासिल किये. जीत के बाद उन्होंने कहा कि हमारी जनता ने जिस तरह हम पर भरोसा जताया है हम भी उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे. हमारी यही कोशिश रहेगी कि हमारे किसान भाइयों का हर काम आसानी से हो. इस संबंध में बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया प्रखंड के दो पैक्स चुनाव की मतगणना में अकोढी पैक्स से अमरनाथ चौधरी व रामगढ़ नगर पंचायत पैक्स से राजीव कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं, जिन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया है

# पैक्स चुनाव में किसको कितना मिला मत

* रामगढ़ नगर पंचायत

1. राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह 651

2. कामेश्वर सिंह 478

3. मोहन सिंह 118

(राजीव कुमार सिंह की 173 मत से जीत)

* अकोढी पैक्स

1. अमरनाथ चौधरी 543

2. राजकुमार सिंह 195

3. संजय कुमार सिंह 106

(अमरनाथ चौधरी की 384 मत से जीत)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >