नशीली दवाओं के खिलाफ मेडिकल दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

चार मेडिकल दुकानों व एक गोदाम की जांच की गयी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

चार मेडिकल दुकानों व एक गोदाम की जांच की गयी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान छापेमारी की सूचना मिलते ही शटर गिराकर फरार हुए कई संचालक मोहनिया शहर. नशीली दवाओं व अवैध औषधियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम मोहनिया शहर में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान चार मेडिकल दुकानों व एक गोदाम की जांच की गयी, जिसमें किसी तरह का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. टीम द्वारा पीयूष मेडिकल, शंभू मेडिकल, नीरज मेडिकल, दुर्गा मेडिकल समेत ब्लू डायमंड होटल के समीप स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गयी. मालूम हो कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मोहनिया शहर के चार मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गयी. इसका मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले इंजेक्शन व प्रतिबंधित सिरप, विशेषकर कोडीन युक्त दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाना था. इधर, छापेमारी के दौरान पूरे शहर के मेडिकल दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गये. गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से रामगढ़, नुआंव व मोहनिया सहित कई क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें कई मेडिकल दुकानों से जांच के लिए दवाओं के सैंपल भी लिये गये हैं. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि मोहनिया में जांच के दौरान किसी भी स्थान से आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. मोहनिया में पीयूष मेडिकल, शंभू मेडिकल, नीरज मेडिकल, दुर्गा मेडिकल समेत ब्लू डायमंड होटल के समीप स्थित एक गोदाम में जांच की गयी थी. हालांकि, रामगढ़ में मेडिकल दुकानों से दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिये गये हैं. साथ ही उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक केवल लाइसेंस की शर्तों के अनुसार ही दवाओं की बिक्री करें. बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली प्रकृति की दवाओं की बिक्री करना गंभीर अपराध है, व ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >