चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा. भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. प्रखंड क्षेत्र के हरसू ब्रह्म मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, मालिक सराय स्थित शिवालय, स्थानीय थाना परिसर का शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर चैनपुर सहित अन्य शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गयी. अमाव स्थित श्री दयालनाथ स्वामी महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. यहां उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पूरे दिन क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर रहा.
महादेव पर जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि
प्रखंड क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया.
