Durgawati Population Stabilization Fair : कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण मेला आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा.
Kaimur News : फीता काटकर मेले का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संगीता सिन्हा ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छोटा एवं स्वस्थ परिवार बेहतर भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों को अपनाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की अपील की.
परिवार नियोजन साधनों का किया गया वितरण
मेले के दौरान लोगों के बीच परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का वितरण किया गया. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने इनके सुरक्षित और सही उपयोग की विस्तृत जानकारी देकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया.
स्वास्थ्यकर्मियों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, वरीय लिपिक त्रिभुवन सिंह, डॉ. निकाईल अंसारी, डॉ. अशोक मिश्रा, बीसीएम आशुतोष कुमार प्रभाकर, मनोज मिश्रा, सुनीता शर्मा, पूनम कुमारी, रमावती कुमारी सहित सभी आशा फैसिलिटेटर एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया.
