Kaimur News : कर्मनाशा दुर्गावती थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाए गये विशेष वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया. सभी की चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार किए गये लोगों में दीपक कुमार पिता रामप्रकाश राम, ग्राम खजुरा, डब्लू राम पिता शंकर राम, ग्राम छाता, सतेंद्र साह पिता विरेन्द्र साह, ग्राम- छाता,कृष्णकांत कुशवाहा पिता विक्रम कुशवाहा,शेषनाथ कुमार पिता श्याम बिहारी, ग्राम परसौनी, पिंटू पांडेय पिता कमला पांडेय, ग्राम पिपरिया, थाना- मोहनियां तथा अजय बिंद पिता विजय बिंद, ग्राम- अटरिया शामिल हैं. सभी आरोपी कैमूर जिले के निवासी हैं. दुर्गावती थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है शराब का सेवन करने या तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
दुर्गावती पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाया अभियान, सात को गिरफ्तार किया

शराब के नशे में गिरफ्तार लोग | Prabhat Khabar Network
Copied link
दुर्गावती थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान, शराब के नशे में धुत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.