किराना दुकान में सेंधमारी कर 50 हजार रुपये का सामान चोरी

शहर के राजेंद्र सरोवर के सामने की घटना

भभुआ सदर.

शहर के राजेंद्र सरोवर के सामने स्थित एक किराना दुकान में पीछे से सेंधमारी करते हुए चोर ने 10 हजार नकदी सहित लगभग 50 हजार का सामान ले उड़े. इस मामले में शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी संजय पासी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उसका राजेंद्र सरोवर के सामने वार्ड संख्या 18 में रोहित जनरल किराना स्टोर के नाम से दुकान है. मंगलवार को रात 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. बुधवार सुबह 9 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान के पीछे सेंधमारी की गयी है और दुकान में रखे कीमती सामान और गल्ले से 10 हजार रुपये लेकर चोर भाग निकले हैं. मामले में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है. इधर, पुलिस दुकानदार के दिए आवेदन के आधार पर जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >