डॉक्टरों के ओपीडी बहिष्कार से मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में मरीज परेशान, इलाज कराए बिना लौटे लोग

Kaimur News : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया. डॉक्टरों पर लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं के विरोध में यह कदम उठाया गया, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Kaimur News : डॉक्टरों के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं के विरोध में बुधवार को बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया. इसका असर कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में भी देखने को मिला, जहां पूरे दिन ओपीडी सेवा बंद रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

अरवल और मोहनिया की घटनाओं के विरोध में जताया आक्रोश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन तथा मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के एक चिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर डॉक्टरों में गहरा आक्रोश है. इसी के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बंद रखकर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराया.

मरीज बिना इलाज कराए लौटने को हुए मजबूर

ओपीडी बंद रहने के कारण दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने पहुंचे कई मरीजों को बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ा. कई मरीज घंटों तक अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन ओपीडी सेवा शुरू नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा.

चिकित्सकों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई

चिकित्सकों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है. आए दिन चिकित्सकों पर हो रहे हमलों से भय का माहौल बन गया है. उन्होंने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

मरीजों ने जताई नाराजगी

ओपीडी सेवा बंद रहने से मरीजों ने भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि इलाज नहीं मिलने से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. हालांकि अस्पताल में इमरजेंसी और जीवनरक्षक सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहीं, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Read : बक्सर में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, छापेमारी तेज



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >