देसी एकनाली बंदूक व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

चांद थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध एकनाली देसी बंदूक और कारतूस के साथ रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. असलहे को घर में छुपा कर रखने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी

भभुआ. चांद थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध एकनाली देसी बंदूक और कारतूस के साथ रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. असलहे को घर में छुपा कर रखने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी. इधर, इस संबंध में एसडीपीओ शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश कुमार सिंह पिता लल्लन प्रसाद अपने नवनिर्मित मकान में एक बंदूक छुपा कर रखे है और किसी घटना को अंजाम देने के प्रयास में है. इसके बाद दारोगा सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को हमीरपुर गांव के लिए रवाना किया गया. लेकिन, राकेश कुमार सिंह के घर के पास पुलिस के पहुंचते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया. जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके लोअर पैंट की जेब से एक कारतूस बरामद किया गया. पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राकेश कुमार सिंह बताया, जिसके बाद उसके घर की तलाशी ली गयी, तो नवनिर्मित मकान के कमरे में रैक के ऊपर एक लोडेड एकनाली देसी बंदूक बरामद किया गया. इसके बाद बंदूक को जब्त कर राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >