जलभरी के साथ नौ दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

सुवरन नदी में जलभरी के साथ नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस व नवाह्नपारायण पाठ सह महारुद्र अभिषेक ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हो गयी.

भगवानपुर. शनिवार की दोपहर सुवरन नदी में जलभरी के साथ नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस व नवाह्नपारायण पाठ सह महारुद्र अभिषेक ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हो गयी. जलभरी के लिए कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र धारण कर हिस्सा लिया. बताया जाता है कि यह महायज्ञ स्थानीय प्रखंड के रामगढ़ गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में पूरे नौ दिनों तक चलेगा, फिर यज्ञ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ समिति के वरिष्ठ सदस्य बबलू तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम यज्ञ स्थल से जलभरी के लिए श्रद्धालुओं की टोली उमापुर, सरैयां व मसहीं गांव होते भगवानपुर व मसहीं के बीचों-बीच बहने वाली सुवरन नदी के पुलिया घाट वाले तट पर पहुंची, फिर अपने कलश में जलभरी कर वापस आयोजन स्थल के लिए लौट गयी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन रात आठ से 11 बजे तक प्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा संगीत के साथ कथा वाचन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >