कैमूर: भभुआ के नखतौल में सोते समय जहरीले सांप ने डसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; झाड़-फूंक के लिए शव लेकर भटके परिजन

भभुआ के नखतौल गांव में जहरीले सांप के काटने से 24 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है.

Kaimur News: भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नखतौल गांव में जहरीले सांप के काटने से 24 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान नखतौल गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात चंदन खाना खाने के बाद घर में बिछे चौकी पर सो रहा था. देर रात गहरी नींद में होने के दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया. डंक का अहसास होते ही उसने तुरंत परिजनों को जगाकर इसकी जानकारी दी.

वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

परिजन आनन-फानन में चंदन को तत्काल इलाज के लिए शनिवार की सुबह सदर अस्पताल, भभुआ लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन युवक की बिगड़ती हालत और जहर के तेज असर को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया. परिजन एंबुलेंस से उसे वाराणसी ले जा रहे थे, परंतु चांद बाजार के पास उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. परिजन उसे फौरन चांद स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुष्टि के लिए शव को दोबारा भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.

अंधविश्वास में झाड़-फूंक कराने सती मां स्थान ले गए परिजन

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन किसी चमत्कार की आस में शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए. परिजन युवक के मृत शरीर को झाड़-फूंक के जरिए जीवित कराने के अंधविश्वास में अमवा स्थित 'सती मां स्थान' लेकर चले गए. इस हृदयविदारक घटना के बाद से नखतौल गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Also Read: कैमूर: मोहनिया में ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई यात्रियों से भरी बस, डिवाइडर पर चढ़कर दूसरे लेन में पहुंची


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >