चैनपुर में मुखिया को जान से मारने और उठवा लेने की धमकी, रास्ते में किया पथराव; थाने में प्राथमिकी दर्ज

चैनपुर के करजाव पंचायत मुखिया को गांव के ही एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर पढ़ें.

Kaimur News: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करजांव पंचायत के मुखिया को गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा जान से मारने और अगवा कराने की खुली धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रास्ते से गुजरने के दौरान मुखिया पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला भी किया गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए. पीड़ित मुखिया ने अपनी और पूरे परिवार की सुरक्षा को लेकर चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद शिकायत दर्ज कराई है.

घर के सामने रास्ते पर ईंट-पत्थर से हमला

करजांव पंचायत के वर्तमान मुखिया और करजी गांव निवासी राधेश्याम पाल ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही राधेश्याम सेठ के पुत्र रमेश सेठ ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और उठवा लेने की धमकी दी. मुखिया के अनुसार उनके घर के ठीक सामने से होकर गांव में आवागमन का मुख्य रास्ता गुजरता है. जब वे उस रास्ते से निकल रहे थे, तभी आरोपी ने अचानक उन पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. संयोगवश वे हमले में बाल-बाल बच गए.

अतिक्रमण मापी को लेकर आरोपी ने खड़ा किया विवाद

मुखिया राधेश्याम पाल ने बताया कि हाल ही में गांव में सरकारी रास्ते और जमीन पर अवैध अतिक्रमण की जांच व मापी के लिए राजस्व कर्मी पहुंचे थे. इसी मापी की बात को लेकर आरोपी रमेश सेठ उनसे रंजिश रखने लगा और लगातार विवाद खड़ा कर रहा है. मुखिया ने आशंका जताई है कि आरोपी और उसके साथी कभी भी उनके या उनके परिवार के सदस्यों पर बड़ा जानलेवा हमला कर सकते हैं. लगातार मिल रही धमकियों के कारण परिजनों का मुख्य रास्ते से निकलना दूभर हो गया है.

प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखिया द्वारा प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: भभुआ में सो रही किशोरी को जहरीले सांप ने काटा: अस्पताल के बदले झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन, मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >