भगवानपुर. बीते सोमवार की शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर हाइस्कूल के पास भौंरो का झुंड मां-बेटी पर कहर बनकर टूट पड़ा और उन्हें काट-काटकर जख्मी कर दिया. घायलों में भगवानपुर गांव के वार्ड-06 निवासी संतोष मल्लाह (ऑर्गन मास्टर) की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी व उसकी 9 वर्षीय बेटी रूपा कुमारी शामिल हैं. घटना के संबंध में पता चला है कि सोमवार की शाम निषाद राज की पूजा के अवसर पर भगवानपुर गांव से जुलूस गुजर रहा था, इस दौरान उक्त दोनों मां बेटी जुलूस देखने के लिए हाइस्कूल के पास पहुंची थीं, तभी वहां पर स्थित एक बरगद के पेड़ में लगे छत्ते से डीजे के कंपन से भौरों का झुंड गुस्से से निकला और सबसे पहले रूपा पर कहर बनकर टूट पड़ा. यह देख जब उसकी मां ने उसकी सुरक्षा के लिए उसे कवर करना शुरू किया, तो भौरों ने मां को भी काट कर जख्मी कर दिया. यह देख जुलूस में भगदड़ जैसा माहौल बन गया. घटना के बाद घायल मां-बेटी का नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया गया.
भौरों ने मां-बेटी को काटकर किया जख्मी

भौरों ने मां-बेटी को काटकर किया जख्मी
Copied link
भगवानपुर हाइस्कूल के पास भौंरो का झुंड मां-बेटी पर कहर बनकर टूट पड़ा