खरहना विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पुसौली. कुदरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना के प्रांगण में गुरुवार को माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सफल छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें ट्रॉफी, मेडल, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत व अनुशासन के महत्व पर बल दिया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रोहित कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, तौवाब खान, रविकांत यादव, प्रिंस कुमार गौतम, पंकज कुमार, सुमंत कुमार, आरती देवी, संजय कुमार सिंह पटेल, जुनेद आलम सहित अन्य शिक्षक व ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे. इसके साथ ही बिहार शिक्षा परियोजना के तहत बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >