शाहिद संजय सिंह का मनाया गया शहादत दिवस

शहर स्थित शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में वीर शहीद संजय सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया.

भभुआ ग्रामीण. शहर स्थित शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में वीर शहीद संजय सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, गणमान्य अतिथियों व स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद संजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ हुआ. अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्राओं ने राष्ट्र के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की. पूरे परिसर में देशभक्ति और सम्मान का वातावरण रहा. समारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है. उनका त्याग हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हमें अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव कुमार पांडेय ने कहा कि शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम की भावना ही सच्ची श्रद्धांजलि है. पूर्व प्राचार्या डॉ तारा सिंह ने कहा कि शहीदों का जीवन त्याग, साहस और सेवा की अनुपम मिसाल है. इस अवसर विभा पटेल एमडी डॉ सलाउद्दीन, बर्सर डॉ राजन सिंह सहित शिक्षक प्रतिनिधि, शिक्षकेत्तर व गैर-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >